{"_id":"686c1eca17fdf4d476007140","slug":"finance-fraud-police-kept-waiting-no-complaint-was-received-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-153935-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस फर्जीवाड़ा : पुलिस करती रही इंतजार, नहीं मिली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस फर्जीवाड़ा : पुलिस करती रही इंतजार, नहीं मिली तहरीर
Tue, 08 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के बाइक शोरूम पर दस्तावेज लगाकर लोगों के नाम से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। पीड़ितों ने शोरूम व स्थानीय थाने पर हंगामा किया था। पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारियों को थाने लाकर पूछताछ की थी।
कर्मचारियों ने अपनी गलती स्वीकार भी किया था। वहीं पीड़ितों ने शोरूम के मालिक व उनके दलालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने रविवार तक का समय दिया था। थानाध्यक्ष के अनुसार, सोमवार को कोई भी ग्राहक थाने पर तहरीर देने नहीं पहुंचा। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरेंदा क्षेत्र के महदेवा व कस्बा स्थित बाइक शोरूम पर मंगलवार को दिन में कैंपियरगंज, फरेंदा व मेहदावल क्षेत्र के करीब दो सौ ग्राहक पहुंचे थे। जहां पर लोगों ने शोरूम मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। ग्राहकों का आरोप था कि फर्जी तरीके से दस्तावेज लगाकर कम कीमत पर बाइक दिलाने का झांसा देकर ग्राहकों से ठगी की गई है, जबकि लोगों ने नगदी देकर बाइक खरीदी थी।
उसके करीब तीन माह बीतने के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों का फोन आना शुरू हुआ तो सभी लोग सन्न हो गए। शोरूम के कर्मचारियों से गड़बड़ी की जानकारी लेनी चाही तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। पीड़िताें में अविनाश यादव, धर्मेद्र, सचिन, राकेश, पंकज, बलवंत व रमेश सैनी ने बताया की नकद देकर गाड़ी खरीदी गई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि ग्राहकों के शिकायत को लेकर पुलिस सक्रिय है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।