फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Filth and broken drains reveal the deplorable condition of Babhani Khurd.

Maharajganj News: गंदगी और टूटी नालियां बयां कर रहीं बभनी खुर्द की बदहाली

Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Filth and broken drains reveal the deplorable condition of Babhani Khurd.
घरों के सामने से बह रहा गंदा पानी, राहगीर व स्थानीय लोग परेशान
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी खुर्द में जगह-जगह टूटी हुई नालियां और गंदगी का ढेर हो गया है। अव्यवस्था के कारण नाली का गंदा पानी घरों के सामने से बह रहा है। इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार, बभनी खुर्द गांव की मुख्य नाली जगह-जगह टूट गई है। इसके पानी को गांव से निकाल कर एक पोखरे में डालने की व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह टूटी नाली की सफाई नहीं होने से इसका गंदा पानी लोगों के घरों के सामने खुले में बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे व बदबूदार पानी के कारण लोगों का घर के दरवाजे पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामवासी अकबाल, गयासुद्दीन, नजाम,अब्दुल समद, जमाल, अतिकुर्रहमान, रउफ आदि ने बताया कि गांव की अधिकांश नालियां टूटी हुई हैं। काफी दिनों से मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्राम सचिव अशोक यादव ने बताया कि गांव की कुछ नालियां जाम हैं। सफाईकर्मी को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed