{"_id":"6871062e4911be27f30e5f41","slug":"fighting-in-two-villages-case-filed-against-six-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154313-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो गांवों में मारपीट, छह के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो गांवों में मारपीट, छह के विरुद्ध केस दर्ज
Fri, 11 Jul 2025 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 11 Jul 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग मारपीट की तीन घटनाओं में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम सभा नंदाभार शुक्ला टोला की ज्योति देवी ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश में इंद्रासन ने उसकी 23 मई को पिटाई कर दी थी। नौ जुलाई को भी उसके घर में घुसकर मारपीट की। पिपरा कल्याण निवासी अंकित पटेल ने बताया गांव की शोभा, राजेंद्र व मेवाती दीवार जोड़ने को लेकर बीते आठ जुलाई को दिन में 11 बजे पिता वशिष्ठ मुनि पटेल को लाठी डंडे से मारा, जिससे उनके सिर चोट आई है।
इसी तरह पिपरा कल्याण की शोभा देवी ने बताया कि पति राजेंद्र राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। मोलई व अंकित पटेल घर आकर कहने लगे कि राजेंद्र ठीक से काम नहीं करता है। इसको लेकर पति ने बीते आठ जुलाई को सुबह 8.30 बजे इन लोगों से पूछा कि आप ऐसा क्यों कहते हैं तो मोलई व अंकित पति को मारने लगे। बीच-बचाव करने गई तो मुझे भी मारा। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया तीनों मामलों में तहरीर के आधार पर नामजद इंद्रासन, शोभा, राजेंद्र मेवाती, मोलई व अंकित पटेल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद