{"_id":"66205be49e10fb509804cd94","slug":"fighting-between-two-parties-over-fishing-seven-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120312-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
Thu, 18 Apr 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल, छत्रपति शिवाजी नगर वार्ड में बुधवार को मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल छत्रपति शिवाजी नगर निवासी कौशिक पाल ने अपने ही वार्ड की रहने वाली मनोरमा देवी को खेत के एवज में पैसा दिया था। कुछ दिन बाद मनोरमा ने उस खेत को तालाब बनवा दिया। इसके बाद से दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। चार दिन पहले पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि तालाब की मछली दोनों पक्षों में आधा-आधा बांट दिया जाएगा, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया। बुधवार को दोनों पक्ष मछली पकड़ने के लिए तालाब पर पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के अजय पाल, कैलाशी, कुसुम व दूसरे पक्ष के विशाल, मनोरमा, सत्यप्रकाश, प्रतिमा को घायल हो गईं। घायलों का सीएचसी परतावल में इलाज चल रहा है। अजय पाल की हालत गंभीर बनी है।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद