{"_id":"62ad9c91bdeeb54f2775d620","slug":"fight-over-minor-dispute-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: महराजगंज में मामूली विवाद पर हुई मारपीट, कहर बन कर टूटी पुलिस की लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: महराजगंज में मामूली विवाद पर हुई मारपीट, कहर बन कर टूटी पुलिस की लाठी
Sat, 18 Jun 2022 03:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Jun 2022 03:06 PM IST
सार
क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने बताया कि इस मामले में चौकी इंचार्ज अमित सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे तैनाती करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
सिसवा बाजार कस्बे के चीनी मिल मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक युवक से कुछ मनबढ़ों द्वारा शराब पीने के लिए रकम मांगने पर मारपीट की गई। जब मामला पुलिस चौकी मे पहुंची तो चौकी इंचार्ज और दो पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ित पक्ष के ही तीन लोगों की पिटाई कर दी गईं। मामले में चौकी इंचार्ज को पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन
सिसवा कस्बे के बीजापार निवासी मनोज श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर तहरीर देते हुए बताया कि पुत्र हर्षित श्रीवास्तव बृहस्पतिवार रात अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह चीनी मिल के करीब पहुंचा। तभी नशे में धुत्त कुछ मनबढ़ों ने रस्ता रोक कर पैसे की मांग की इनकार करने पर मारपीट करने लगे, जिससे युवक ने जान बचा कर पास में स्थित पुलिस चौकी शरण ली।
विज्ञापन
इस दौरान दूसरा पक्ष भी चौकी में पहुंचा और चौकी इंचार्ज को किनारे ले जाकर बात की। उसके बाद बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित की बात सुनने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने बताया कि इस मामले में चौकी इंचार्ज अमित सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे तैनाती करते हुए मामले की जांच की जा रही है।