फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight over land dispute in Khairtwan, FIR against nine people from both sides

Maharajganj News: खैरटवां में जमीन के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के नौ लोगों पर प्राथमिकी

Tue, 24 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute in Khairtwan, FIR against nine people from both sides
ठूठीबारी। खैरटवां गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बरगदवां थाना क्षेत्र की ग्रामसभा शीशगढ़ टोला खैरटवां निवासी कोतई साहनी और रमेश मिश्रा के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि 21 मार्च को जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने बरगदवां थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने द्रौपदी की तहरीर पर निर्भय मिश्रा, गोरख मिश्रा, रमेश मिश्रा, रीता मिश्रा, सपना मिश्रा और दूसरे पक्ष की रीता मिश्रा की तहरीर पर कोतई साहनी, इसरावती, द्रौपदी व संजना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नौतनवां सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed