{"_id":"695c1be79ba159f512080b45","slug":"fight-over-installing-engine-on-borewell-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-168440-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोरवेल पर इंजन लगाने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोरवेल पर इंजन लगाने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के असुरैना गांव में खेत में पानी सिंचाई के लिए बोरवेल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विवेक यादव ने बताया कि वे अपने खेत में पानी चलाने के लिए बोरिंग करवाए थे। 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे गांव के ही प्रवेश यादव और मंजेश यादव बिना अनुमति के उनके बोरवेल पर अपना इंजन लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारने दौड़े। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवेश यादव और मंजेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।