फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two parties who came on date in Nautanwan tehsil

Maharajganj News: नौतनवां तहसील में तारीख पेशी पर आए दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप

Thu, 14 Dec 2023 04:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Dec 2023 04:13 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अधिवक्ताओं की तहरीर पर गिरीश नारायण सहित बारह लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fight between two parties who came on date in Nautanwan tehsil
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील परिसर में तहसीलदार नौतनवा न्यायालय में ग्राम पंचायत पुरैनिहा के राजस्व गांव लोहसी का एक ही नाम का विवाद चल रहा था। जिसके तारीख पेशी में आए दो पक्षों में कहासुनी हो गई और न्यायालय के बाहर तहसील परिसर में ही कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के चलते कुछ देर बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। जानकारी मिलने पर मौके पर नौतनवा पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवां तहसील क्षेत्र के लोहसी गांव में दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा था, जो गिरीश नारायण बनाम सुरेंद्र के नाम से तहसीलदार नौतनवां की न्यायालय में वाद विचाराधीन था, जिसकी आज तारीख पेशी थी। दो पक्षों में किसी बात को लेकर तहसीलदार कोर्ट के अंदर ही कुछ कहा सुनी की बात शुरू हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी की बात फिर न्यायालय से बाहर आकर मामला हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। चर्चा है कि गिरीश नारायण और मुरलीधर यादव में जमीन को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को तारीख पेशी पर आए दोनों पक्षों में मुलाकात हो गई और कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गिरीश नारायण की तरफ से कुछ लोग बाहर से आए हुए थे। एकत्रित होकर हाथापाई करने लगे। जानकारी होने पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन इकाई नौतनवां के अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को छुड़ाया। जानकारी मिलने पर नौतनवां पुलिस मौके पर आकर जानकारी लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

 

तहसील परिसर में विवाद, 12 लोगों पर केस दर्ज
रेवेन्यू बार एसोसिएशन इकाई नौतनवां के अध्यक्ष साधुशरण व वीरेंद्र नाथ पांडेय ने शिकायती पत्र पुलिस को देकर बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत व मुकदमा गिरीश नारायण बनाम सुरेंद्रनाथ मौजा पुरैनिहा के राजस्व गांव लोहसी में गिरीश नारायण द्वारा अराजक तत्वों को बुलाकर कचहरी में अपने विरोधियों से व कुछ अधिवक्ताओं से मारपीट किया गया। सूचना अधिवक्ताओं द्वारा संघ में दिया गया। संघ ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि अधिवक्ताओं की तहरीर पर गिरीश नारायण सहित बारह लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed