{"_id":"68346349ebe55197c6093db5","slug":"fight-between-gharaati-and-barati-over-dance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-150134-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट
Mon, 26 May 2025 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 May 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी में द्वार पूजा के दौरान घराती व बरातियों में बैंड बाजा पर डांस को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर से कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा परसौनी में रामानंद भारती के घर बरात आई थी। द्वार पूजा के लिए बराती बैंड बाजा पर डांस करते हुए लड़की के घर की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों से बरातियों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मामले में घराती पक्ष के तीन लोग थाने लाए गए हैं। थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह के अनुसार, बरात में उपद्रव करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद