{"_id":"67db172ccd6ea499ce084df0","slug":"fellowship-will-promote-tourism-maharajganj-news-c-206-1-go11002-144957-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फेलोशिप से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फेलोशिप से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा
Thu, 20 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाते हुए युवाओं को रोजगार का अवसर देने के प्रयास शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप योजना के तहत युवाओं को मौका मिलेगा। पर्यटन पर शोध करने वाले युवाओं के अलावा टूरिज्म से जुड़ा कोर्स करने वालों को इसमें मौका दिया गया है। फेलोशिप कार्यक्रम के तहत सरकार की तरफ से 40 हजार रुपये तक का मानदेय प्राप्त हो सकेगा। जनपद में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग व बौद्धकालीन संपदाओं से जुड़े महराजगंज में पर्यटन विकास की असीम संभावना को भी बल मिल सकेगा।
प्रदेश सरकार पर्यटन के कारोबार से युवाओं को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है। पर्यटन में शोध विद्यार्थियों को जोड़ने की पहल की गई है। उन्हें इंटर्नशिप कराकर मानदेय दिया जाएगा। टूरिज्म से पीएचडी या फिर टूरिज्म कोर्स करने वाले इसमें आवेदन कर सकते हैं। लगभग 40000 रुपये तक मानदेय भी विद्यार्थियों को मिलेगा। यह मुहिम पर्यटन रोजगार को बढ़ाने के साथ युवाओं को कॅरिअर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।