फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fees paid, still barred from examFees paid, still barred from exam

Maharajganj News: फीस जमा, फिर भी परीक्षा से रोका

Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fees paid, still barred from examFees paid, still barred from exam
महराजगंज। निचलौल के एक पब्लिक स्कूल, कोहड़वल रोड निचलौल में गंभीर लापरवाही और अभिभावकों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन पर दो छात्रों की फीस जमा होने के बावजूद उन्हें परीक्षा से वंचित करने का आरोप लगा है। पीड़ित अभिभावक ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमुई कला, थाना ठूठीबारी निवासी जमीरुन निशा ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके दोनों बेटे जाने आलम और अख्तर अली एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 के नियमित छात्र हैं। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने बच्चों की फीस दिसंबर तक जमा कर दी है। इसके बावजूद 26 नवंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे जब छात्र अपनी छमाही परीक्षा देने स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने यह कहते हुए परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया कि फीस नहीं जमा है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed