{"_id":"64f3883a99adfb2df6006256","slug":"feeling-of-44-degree-heat-during-the-day-relief-from-drizzle-in-the-evening-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5046-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिन में 44 डिग्री की गर्मी का एहसास, शाम को बूंदाबांदी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिन में 44 डिग्री की गर्मी का एहसास, शाम को बूंदाबांदी से राहत
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 36 डिग्री के साथ 54 प्रतिशत रही आर्द्रता, उमस भरी गर्मी में दिनभर पसीना पोछते रहे लोग
अगले दो दिनों बाद फिर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वातावरण में काफी ज्यादा नमी की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री होने के बावजूद 44 डिग्री की गर्मी का एहसास हुआ। उमस भरी गर्मी से बेचैन लोग दिन भर पसीना पोछते रहे। वहीं बार बार बिजली के गुल होने की वजह से लोगों की मुसीबत बढ़ी रही। शाम को हल्की बूंदाबांदी की वजह से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन बाद फिर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
सितंबर माह में सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस जबकि आर्द्रता 50 से 65 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना रहती है। ऐसे में आने वाले अगले सप्ताह में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। इस वजह से हीट इंडेक्स 44 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के इस एहसास से लोग पूरे दिन व्याकुल दिखे। थोड़ी देर के लिए भी अगर बिजली कट जाती थी तो लोग बेचैन हो जा रहे थे। घर, दफ्तर से लेकर बाजार तक में गर्मी की वजह से परेशानी बनी रही।
हालांकि शाम को मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ देर उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तरी पूर्वा हवाओं की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। वातावरण में 65 फीसदी नमी रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो चार सितंबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से पांच व छह सितंबर को राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --