फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Feel to Anand and trace good bye

श्रोताओं ने लॉफिंग बुद्धा की खुशी का खूब आंनद लिया

Mon, 11 Apr 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Feel to Anand and trace good bye
‘आनंद की अनुभूति कर तनाव को करें गुड बाय’
विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिसवा शाखा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय अलविदा तनाव कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। समापन सत्र में बीके पूनम ने कहा कि ईश्वरीय महावाक्य के ज्ञान के साथ मुरली की तान को सुन आत्मा को परम आनंद की अनुभूति करते हुए तनाव को गुड बाय बोल दें। इस दौरान श्रोताओं ने लॉफिंग बुद्धा की खुशी का खूब आंनद लिया।

ब्रह्मकुमारी बीके पूनम ने कहा कि सदा तनाव को मुक्ति के लिए गुड बाय तनाव उत्सव मनाया गया। इस दौरान सेवादारों व श्रोताओं ने जमकर आंनद लिया और अपने दर्द और उलझनों को भूलने का प्रयास किया। सेवादारों ने गीत के माध्यम से तनाव ग्रस्त इंसान किस तरह दर्द, वेदना को महसूस करता है, उसका मंचन किया। उसके बाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा लाफिंग बुद्धा की खुशी जो श्रोताओं को हंसा कर लोटपोट कर दिया। इस अवसर पर सिसवा मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों व श्रीरामजानकी मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने बीके पूनम को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विपिन, सोमनाथ चौरसिया, शाखा संचालक बीके मनोज, एनबी पाल, शकुंतला पाल, साधु, किरन, पारुल, विरेंद्र, शिवशेवर, रणधीर, नारायण, अजय, जितेंद्र वर्मा, मनोज केसरी, कृष्णमुरारी सिंह, शैलेष रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed