{"_id":"6994d804ab9ef959890178af","slug":"feedback-taken-from-complainants-over-phone-maharajganj-news-c-206-1-mhg1009-171836-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिकायतकर्ताओं से फोन पर लिया फीड बैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिकायतकर्ताओं से फोन पर लिया फीड बैक
विज्ञापन
तहसील फरेंदा का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
फरेंदा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को फरेंदा तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, भूलेख खतौनी कक्ष एवं संग्रह कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल की भी समीक्षा की। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति जांचने के बाद उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया।
जिलाधिकारी ने संग्रह कार्यालय में बड़े बकायेदारों की सूची का अवलोकन करते हुए वसूली की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व वसूली के मामलों में तेजी लाई जाए और बड़े बकायादारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ताओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी जांच की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। औचक निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में प्रशासनिक हलचल तेज रही। इस दौरान एसडीएम शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।