फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fear of accident due to rain cut in the road

सड़क में बने रेन कट से दुर्घटना की आशंका

Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to rain cut in the road
झुलनीपुर नहर मार्ग पर कुछ इस तरह है रेन कट। - फोटो : MAHARAJGANJ
सड़क में बने रेन कट से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)। झुलनीपुर नहर मुख्य मार्ग पर दर्जनों जगह बड़े-बड़े रेन कट हैं। इसके चलते राहगीरों को दुर्घटना की आशंका सता रही है। रात में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं।

राहगीर धर्मदेव, मंटू मेहता, संजीव शर्मा ने बताया कि किसी न किसी कार्य से प्रतिदिन निचलौल जाना पड़ता है। सड़क पर बने रेन कट के कारण अक्सर वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। रेनकट इतनी की वजह से एक साथ दो गाड़ियों का पास होना मुश्किल होता है। इन लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सफर आसान बनाने के लिए एक वर्ष पहले 24 करोड़ रुपये की लागत से सिसवा मार्ग से झुलनीपुर सीमा तक करीब 14 किलोमीटर लंबी एवं सात मीटर चौड़ा सड़क का निर्माण कराया गया था। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सड़क पर दर्जनों जगह रेन कट हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दिन में तो रेन कट दिख जाता है, लेकिन रात में वाहन चालकों को रेन कट दिखाई नहीं देता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे मिट्टी भरा गया था। बलुई मिट्टी होने के कारण बारिश से खिसक गई है। दोबारा मिट्टी डालकर पटरी एवं सड़क की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed