{"_id":"699e0b448e1fcb99fa036212","slug":"fear-of-accident-due-to-fallen-tree-on-the-roadside-responsible-people-silent-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1240778-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दस्तखत के लिए चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दस्तखत के लिए चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के एडीओ पंचायत के कार्यालय नहीं बैठने की वजह से दस्तावेजों पर दस्तखत कराने के लिए ग्रामीण चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं। ग्राम सभा पनेवा पनेई निवासी नैमुल्लाह का कहना है कि तीन दिनों से परिवार रजिस्टर की नकल के लिए एडीओ पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, मगर उनका अप्लीकेशन अभी एडीओ पंचायत कार्यालय में जस का तस पड़ा है। ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग निवासी राजेश बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक हफ्ते से फार्म लेकर दस्तखत के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वहीं ग्राम सभा गौनरिया राजा निवासी रामचंद्र और मदनपुरा निवासी अनिल कुमार का कहना है कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है। चार दिन से पंचायत कार्यालय में फार्म जमा है लेकिन अभी तक दस्तखत नहीं होने से मायूसी हाथ लग रही है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित करवाई की जाएगी।