फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   faulty EVM

ईवीएम में खराबी से आई रुकावट

Sun, 05 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 05 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
faulty EVM
सोनचिरैया में मतदान के लिए महिलाओं की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिसवा विधान सभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान शुरू होते ही पांच ईवीएम खराब हो गईं। तुरंत इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को भेज कर सही कराया गया तब जाकर मतदान शुरू हुआ। सिसवा विधान सभा के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर, सोफड़ा, रुद्रौली में मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। तुरंत इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने मास्टर ट्रेनर भेज कर मशीन ठीक कराई। राजारत्न सेन में बूथ संख्या 109 पर ईवीएम खराब हो गई। तहसीलदार केशव प्रसाद ने दूसरी ईवीएम मंगाई तब जाकर 8.30 बजे मतदान शुरू हुआ। कपरौली में बूथ संख्या 124 पर 11 बजे बीप की आवाज बंद हो गई। मतदाता के शोरगुल पर 178 मत पड़ने के बाद ईवीएम को सीज कर दिया गया और सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना कर दूसरी ईवीएम मंगाकर 11.30 बजे मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन


सदर विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या-178 सिंदुरिया में मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी मशीन लगा दी। बसंतपुर खुर्द बूथ संख्या-211 में तकनीकी खराबी के चलते मतदान आधा घंटा रुका रहा। मतदान कर्मियों ने ही खराबी दूर कर मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बूथों पर महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। सुबह से ही सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लग गई। सिंदुरिया में 4000में 2477 मत पड़े। बसंतपुर में 1467 में 850 मत पड़े। बड़हरामीर में 2433 में 1656 मत पड़े। परसा चक गोबरही में 600 में 417 मत पड़े। परसा राजा में 1472 में 831 मत पड़े। मुजहना बुजुर्ग में 850 में 525 मत पड़े। सेमरा में 1199 में 800 मत पड़े। पचमा में 1152 में 777 मत पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed