फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father-son attacked, FIR against four

Maharajganj News: पिता-पुत्र पर हमला, चार पर प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Father-son attacked, FIR against four
महराजगंज। जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बगही निवासी जितेन्द्र कुमार मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 मई को सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने पुत्र शिवम के साथ ग्राम सोनरा क्षेत्र में थे। इसी दौरान दिलीप मिश्रा, सुधीर मिश्रा, आयुष, अभिषेक तथा अन्य लोग एक राय होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शिवम के सिर, गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जबकि जितेन्द्र कुमार मिश्र भी घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि जान बचाने के लिए उन्हें मौके से भागना पड़ा।
विज्ञापन

आरोपितों ने दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिलीप मिश्रा, सुधीर मिश्रा, आयुष, अभिषेक निवासी सोनरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed