{"_id":"687fa75de559c3f29b0e87f1","slug":"father-in-custody-in-case-of-innocents-death-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155315-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मासूम की मौत के मामले में पिता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मासूम की मौत के मामले में पिता हिरासत में
Tue, 22 Jul 2025 08:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। सोमवार को परसौना गांव में हुई हृदय विदारक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को मासूम की मौत के मामले में पिता को हिरासत में लिया गया।
वर्षों से पति शिवशंकर की प्रताड़ना से तंग आकर संध्या ने अपने तीन बच्चों दो बेटियों निशा 12, मनीषा 10 और बेटे आदित्य 7 के साथ जहर खा लिया था। सबसे छोटे बेटे आदित्य मौत हो गई। संध्या और उसकी दोनों बेटियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
संध्या का इकलौता बेटा, परिवार का चिराग, इस दुनिया से चला गया। बाबा मंगली और बूढ़ी दादी इसरावती अपने नाती की मौत से बेसुध पड़ी है और बार-बार बेहोश हो रही है। गांव की महिलाएं ढांढस बंधाने संध्या के घर पहुंच रही हैं, लेकिन मासूम की मौत का गम उन्हे भी रुला रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम जब आदित्य का शव गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई। वहीं पुलिस ने पति शिवशंकर को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद