फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father had gone to Nepal in search of his son; administration confirms burial.

Maharajganj News: बेटे की तलाश में नेपाल गया था पिता, प्रशासन ने की दफनाने की पुष्टि

Sat, 05 Sep 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Father had gone to Nepal in search of his son; administration confirms burial.
नौतनवां के बेलहिया का अब्दुल रसुवा में चलाता था बुलडोजर
विज्ञापन

नेपाल के अधिकारियों ने पिता को बेटे की कब्र के पास पहुंचाया
नौतनवां। नेपाल के जल प्रलय ने कई भारतीय परिवारों को गहरे जख्म दिए हैं। नौतनवां थाना क्षेत्र के बेलहिया निवासी अब्दुल्ला का परिवार भी उनमें से एक है। अब्दुल्ला नेपाल के रसुवा में 13 वर्ष से बुलडोजर चलाकर परिवार व बूढ़े माता पिता का भरण पोषण करते थे। पिता अबदुल्ला का पता लगाने नेपाल गए तो प्रशासन ने उसे दफनाने की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार नेपाल में जल प्रलय की सूचना के बाद अबदुल्ला के पिता अलाउद्दीन बेटे की तलाश में नेपाल गए। उन्हें चितवन से आगे नहीं जाने दिया गया। कारण पूछने पर अलाउद्दीन ने पूरा मामला बताया। इसके बाद नेपाली प्रशासन ने अलाउद्दीन के पास मिली फोटो से पहचान कर बताया कि जलप्रलय में अब्दुल्ला की मौत हो गई थी। उसका शव धार्मिक मान्यता के आधार पर दफना दिया गया है। नेपाल से लौटे पिता अब परिवार को संभालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नौतनवां चकदह बेलहिया निवासी अब्दुल्ला नेपाल में रहकर बुलडोजर चलाता था। पिता अलाउद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब्दुल्ला चार भाइयों में तीसरे नंबर का बेटा था। अब्दुल्ला की शादी नेपाल के भैरहवां में हुई थी। वह रसुवा में रहकर बुलडोजर चलाता था। तीन माह पहले घर आया था। जल प्रलय की सूचना मिलने पर 27 अगस्त को वह बेटे की तलाश में नेपाल गए। रास्ता खराब होने के कारण उन्हें चितवन से आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चितवन में नेपाली प्रशासन ने फोटो देखकर जानकारी दी कि बाढ़ में अब्दुल्ला की मौत हो गई थी। प्रशासन ने बूढ़े बाप को कब्रिस्तान में वहां पहुंचाया जहां नंबर के आधार पर शव नेपाली प्रशासन ने दफन कराया था। अलाउद्दीन ने बताया कि बेटे की कब्र पर मगफिरत की दुआ पढ़कर लौट आए हैं। अब अब्दुल्ला की पत्नी शाहजहां, तीन वर्षीय पुत्र आशिक व दो वर्ष की बेटी समायरा को कैसे संभालेंगे यह नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed