{"_id":"64ca4245d7b31b8c4c064408","slug":"father-died-and-son-injured-after-road-accident-in-maharajganj-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
Wed, 02 Aug 2023 05:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:17 PM IST
सार
चौकी प्रभारी परतावल अनघ कुमार ने बताया कि एक हादसे पिता-पुत्र घायल हो गए। अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल महराजगंज मार्ग पर केजीएन इलेक्ट्रॉनिक के सामने महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनाें को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के धनगड़ा निवासी दुर्गा दत्त मिश्र (50) अपने पुत्र मयंक मिश्रा (22) के साथ परतावल कुछ काम से गए थे। अभी वह केजीएन इलेक्ट्रानिक के सामने पहुंचे थे कि महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: संतकबीरनगर: युवक को चाकू मार कर किया घायल, CCTV खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर के दिया। जहां इलाज के दौरान दुर्गा दत्त मिश्रा की मौत हो गई।
वहीं, मयंक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी परतावल अनघ कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।