{"_id":"6a25d3a157c4ee45680762f7","slug":"father-and-son-attacked-due-to-old-enmity-fir-registered-against-four-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178776-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा-धनेई गांव में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनेवा-धनेई निवासी विवेक तिवारी ने बताया कि 31 मई 2026 की शाम करीब सात बजे गांव के ही विपिन, छोटेलाल, प्रिंस और नरेश ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी बहन को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने विवेक के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता लवकुश तिवारी को भी आरोपियों ने पीट दिया।
पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसके पिता की पसली, पैर और नाक सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट लगी। किसी तरह वह अपने पिता को आरोपियों के चंगुल से बचाकर वहां से ले गया। आरोप है कि जाते समय सभी आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल लवकुश तिवारी का उपचार कराया गया। उपचार के बाद विवेक तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि विवेक तिवारी के तहरीर पर आरोपी विपीन, छोटेलाल, प्रिंस, नरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।