{"_id":"65a3d5426523b7dcb10e791d","slug":"father-and-son-attack-businessman-over-old-rivalry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13892-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने व्यवसायी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने व्यवसायी पर किया हमला
Sun, 14 Jan 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर दुकान जा रहे एक व्यवसायी पर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। व्यवसायी ने घर में घुसकर जान बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
हरपुर पकड़ी निवासी धनंजय दुबे ने रविवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही मार्कंडेय दुबे तथा योगेंद्र दुबे ने पुराने विवाद को लेकर धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, कान व उंगली में गंभीर चोट आई। कान कटकर अलग हो गया। उंगली में मोच आ गई।थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।