{"_id":"6453fe0a3aabfecd28082db4","slug":"fate-of-1119-candidates-maharajganj-news-c-7-1-152591-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मतपेटिकाओं में बंद हुआ 1,119 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मतपेटिकाओं में बंद हुआ 1,119 प्रत्याशियों का भाग्य
Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की 10 नगर निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे सभी 1,119 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर कुल 96 एवं सदस्य पद पर 1,023 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को जिले के 119 मतदान केंद्रों के 286 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इनमें से विजय का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह फैसला 13 मई को होने वाली मतगणना के बाद होगा।
नगर पालिका महराजगंज से अध्यक्ष पद पर छह व सदस्य पद पर 160 प्रत्याशी एवं नौतनवां में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी व सदस्य पद पर 118 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नगर पंचायत पनियरा में अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 16 व सदस्य पद पर 84 , बृजमनगंज में अध्यक्ष पद पर 12 व सदस्य पद पर 128, सोनौली में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 71 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं । चौक बाजार में अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 105, निचलौल में अध्यक्ष पद पर सात व सदस्य पद पर 63, आनंदनगर में अध्यक्ष पद पर 11 व सदस्य पद पर 145, परतावल में अध्यक्ष पद पर 12 व सदस्य पद पर 98 एवं घुघली में अध्यक्ष पद पर सात व सदस्य पद पर 51 प्रत्याशियों का भाग्य भी मतपेटी में बंद हो चुका है।
...
मतदान के बाद गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी व समर्थक
मतदान प्रक्रिया के संपन्न होने एवं मतदान प्रतिशत के सामने आने के बाद अब प्रत्याशी व समर्थक बूथवार गुणा-भाग करने मेेंं जुटे हुए हैं। वे मतदाताओं के मत डालने की संख्या को देखते हुए यह चिह्नित करने के प्रयास में जुटे हैं कि पड़े मत में से कितने उनके पक्ष में आ रहे हैं तथा उनके विपक्षी के रूप में बूथ पर सबसे मजबूत स्थिति में कौन है। असली परिणाम तो 13 मई को आएगा, मगर उसके पूर्व ही प्रत्याशी अपनी वास्तविक स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।