फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fastag policy will benefit working professionals

Maharajganj News: फास्टैग नीति का नौकरी पेशा को मिलेगा लाभ

Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fastag policy will benefit working professionals
महराजगंज। राष्ट्रीय परिवहन विभाग टोल प्लाजा पर लोगों को असुविधा से बचाने के लिए फास्टैग पास नीति लाने की तैयारी में है। इसके तहत 3000 हजार रुपये के भुगतान पर एक वर्ष तक टोल नहीं चुकाना होगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय की माने तो स्थानीय स्तर पर इसका लाभ गोरखपुर-महराजगंज व गोरखपुर-सोनौली रूट के टोल पर मिलेगा। इससे लोकल के नौकरी पेशा कार वाले जो इस रूट से आवागमन करते हैं उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

फास्टैग-आधारित वार्षिक पास योजना 15 अगस्त 2025 से लागू करने की तैयारी है। जनपद के 13222 निजी वाहन स्वामियों को इससे राहत मिलेगी। गैर-वाणिज्यिक निजी वाहन जैसे कार, जीप और वैन के लिए इसे तैयार किया गया है। योजना लागू होने पर जनपद के ऐसे निजी वाहन स्वामियों को लाभ होगा जो इन रूटों का उपयोग अपने कार्यस्थल तक आने-जाने में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संभागीय परिवहन निरीक्षण आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि फास्टैग पास नीति उनके लिए लाभकारी है जो रोजाना कार या जीप का उपयोग निजी कार्य में हर रोज करते हैं। इसमें नौकरी करने वाले अधिक हैं। टोल पर रुकने या इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed