{"_id":"6457fba0a010543e4401b774","slug":"fast-food-is-making-people-ill-maharajganj-news-c-7-1-156089-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फास्ट फूड से यारी लोगों को कर रही बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फास्ट फूड से यारी लोगों को कर रही बीमार
Mon, 08 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी भीड़।संवाद
दावत में रसगुल्ला, हलुआ समेत अन्य मीठा खाने से मधुमेह रोगियों में बढ़ रहा ग्लूकोज का स्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खानपान में फास्ट फूड से यारी लोगों को बीमार कर रही है। इन दिनों शादी-विवाह का मौसम हैं। ऐसे में दावत में रसगुल्ला और हलुआ से बचना चाहिए। जिला अस्पताल के डॉक्टर ओपीडी में आने वाले मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। दावत में अतिरिक्त भोजन करने से उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। रसगुल्ला-हलुआ समेत अन्य मीठा खाने से मधुमेह रोगियों में ग्लूकोज का स्तर भी बढ़ रहा है।
जिला अस्पताल के डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि ओपीडी में सप्ताह भर से 30-40 ऐसे मरीज रोजाना आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन पेट में दर्द, अपच, पेट फूलना, उल्टी-दस्त के मरीज आ रहे हैं। पूछने पर मरीजों ने बताया कि दावत में कई तरह के पकवान ज्यादा खा लिया था। इससे पेट दर्द और उल्टी हुई।
उन्होंने बताया कि मधुमेह रोगी और उच्च रक्तचाप के मरीजों की हालत ज्यादा खराब मिली। मिठाई और तली सामग्री खाने से ग्लूकोज और रक्तचाप बढ़ा मिला।
केएमसी डिजिटल अस्पताल के डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि अभी सहालग है और शादी समारोह में बच्चे दावत में शामिल हो रहे हैं। इसमें बच्चे चाऊमीन, भल्ले-टिकिया और अन्य फास्ट फूड अधिक खाते हैं। इससे इनके पेट में संक्रमण हो रहा है। उल्टी-दस्त के साथ तेज बुखार आ रहा है। कुछ बच्चों में मल के साथ रक्त भी आ रहा है। इससे उनकी हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन
...
इन बातों का रखें ख्याल
फास्ट फूड, तली हुई सामग्री खाने से बचें।
खूब पानी पीएं, पैकेट बंद जूस हो तो पीएं।
मधुमेह रोगी मीठा खाने से बचें।
दावत में अतिरिक्त भोजन करने से बचें।
दावत में सलाद और फल अधिक खाएं।