फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fast fast on MP house for old pension restoration

पुरानी पेंशन बहाली को सांसद आवास पर उपवास

Mon, 29 Oct 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 29 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fast fast on MP house for old pension restoration
पुरानी पेंशन बहाली को सांसद आवास पर उपवास - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (ब्यूरो)। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला इकाई ने शनिवार को धनेवा धनेई में सांसद आवास पर उपवास किया। सांसद को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें अविलंब पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन के केंद्रीय नेतृत्व में 26 नवंबर को देश भर के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा दिल्ली में संसद भवन का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की घोषणा नहीं कर दी जाती है। जिला संरक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि एकजुटता से ही सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाल कराई जाएगी। जिला महामंत्री टीपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षकों व कर्मचारियों का हक है। आदित्य नाथ शुक्ला ने कहा कि अब शिक्षकों और कर्मचारियों का एक ही मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली है। इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर जगदम्बा सिंह, देवेश पांडेय, श्रीभागवत सिंह, संजय मिश्रा, बलराम निगम, कमलेश सिंह, डॉ. शांति शरण मिश्र, प्रद्युम्न सिंह, डॉ. एके राय, जलनिगम के अध्यक्ष अजीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, रमेश, लवकुश वर्मा, अभिनव पटेल, राजेश शर्मा, शक्ति शरण पाठक, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed