फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will not be able to buy more than 10 bags of fertilizer

Maharajganj News: किसान 10 बोरी से अधिक खाद नहीं खरीद सकेंगे

Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not be able to buy more than 10 bags of fertilizer
महराजगंज। अब किसानों को 10 बोरी से अधिक खाद उर्वरक विक्रेता नहीं बेच सकेंगे। 10 बोरी से अधिक खाद की जरूरत पड़ने पर किसानों को जिला कृषि कार्यालय में प्रार्थनापत्र देना पड़ेगा। यह निर्देश जिला कृषि अधिकारी ने जारी किया है।
विज्ञापन

रबी सीजन में किसानों को खाद की समस्या न होने पाए इसके लिए प्रशासन सक्रिय है। जनपद में कृषि विभाग व सहकारिता के गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद भंडारित है। किसानों से लगातार अनुरोध किया जा रहा है कि आवश्यकता के अनुसार ही किसान समितियों अथवा दुकानों से उर्वरक खरीदें। अब जिले के 670 खाद की दुकानों के लिए जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने निर्देश जारी किया है कि किसानों से खसरा खतौनी व आधार लेकर ही उर्वरक की बिक्री ई-पाश मशीन के जरिए ही की जाए।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई जांच में दो दुकानों पर ई पाश मशीन से बिक्री न करने के चलते स्टाक में गड़बड़ी मिल चुकी है जिसपर विभाग ने दोनों दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। अब जिलाधिकारी से मिले निर्देश के क्रम में कोई भी दुकानदार एक किसान को अधिक से अधिक 10 बोरी से अधिक उर्वरक की बिक्री नहीं कर सकते। विक्रेताओं को स्पष्ट किया गया है कि 10 बोरी खाद भी दुकानदार खतौनी में जोत रकबा देखकर ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकानदार किसानों के नाम पर खाद की कालाबाजारी न कर सकें इसलिए यह आदेश दिया गया है। अगर कोई बड़ी जोत का किसान है और उसे अधिक मात्रा में खाद क्रय करना है तो वह कृषि विभाग में प्रार्थनापत्र दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed