{"_id":"67bf2196bab7dad3950569cf","slug":"farmers-were-given-information-about-the-importance-of-farmer-registry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143554-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में दी गई जानकारी
Wed, 26 Feb 2025 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के खुटहा में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 31 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिससे वे कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
एसडीएम सदर रमेश कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ अब केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि यह रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य है।
ताकि, किसान सरकारी सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस रजिस्ट्री के जरिए किसानों को अनुदानित बीज, खाद, कृषि उपकरण, सिंचाई सुविधाएं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
साथ ही, किसानों को फसल बीमा योजना और कृषि ऋण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाएं और कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि जो किसान अभी तक रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, वे अपने नजदीकी तहसील या कृषि विभाग कार्यालय जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संवाद