फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers stranded with sugarcane protested against employees

Maharajganj News: गन्ना लेकर फंसे किसानों ने कर्मचारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 06:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Feb 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers stranded with sugarcane protested against employees
ठुठीबारी। गडौरा जेएचवी चीनी मिल में कर्मचारियों की हड़ताल से किसान परेशान होने लगे तो सोमवार को किसानों ने मिल गेट पर प्रदर्शन किया। यह देखकर जिम्मेदार परेशान हो गए। बाद में कर्मचारी हड़ताल बंद किए तब गन्ना तौल शुरू हुआ।
विज्ञापन

गन्ना तौल कराने को लेकर किसान मिल पर कई दिनों से परेशान थे। छितौनी गांव के किसान अशोक कुमार, राजकुमार, धरनीपट्टी के कौसेन अंसारी, वीरबल अंसारी, नवीरसुल, हसरुद्दीन, कैफ अंसारी, विशुनपुर गुड्डू, बसंत यादव, जावेद अंसारी, लोरीक भारती, सत्यनारायण ने बताया कि तीन दिन तक तकनीकी खराबी के कारण मिल में गन्ना पेराई बंद थी। रविवार की रात दो बजे से गन्ना पेराई शुरू हुई तो सोमवार सुबह पांच बजे से मिल कर्मचारी गन्ना पेराई बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। इस वजह से गन्ने का तौल नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्र ने बताया कि मिल कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर गन्ना पेराई शुरू कर दिया है। उनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि मिल से निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन की मांग पूरा हुई है। वहीं अन्य मांग जैसे पिछले वर्ष 19 दिन का रोका गया वेतन, एरियर भुगतान कराने, वेतन बढ़ोतरी, ओवर टाइम, मृतक कर्मचारी की ग्रेच्युटी, पीएफ का अंशदान आदि को लेकर आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed