फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers sleeping on cots at petrol pumps to buy diesel

Maharajganj News: डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर खटिया बिछाकर सो रहे किसान

Sat, 23 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers sleeping on cots at petrol pumps to buy diesel
सिंदुरिया में पेट्रोल पंप पर चारपाई बिछाकर सोते लोग।  
लाइन में लगने के लिए लोगों में हुई हाथापाई, पुलिस के हस्तक्षेप पर शांत हुआ मामला
विज्ञापन



सिंदुरिया। सिंदुरिया पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की रात से डीजल के लिए किसान कतारों में ही रात बिताने को मजबूर हैं। इसके बाद भी कई किसान पंपों से मायूस लौट रहे हैं।
धान की नर्सरी लगाने को लेकर किसान बहुत चिंतित हैं। कई किसान डीजल पाने के लिए पेट्रोल पंप पर खटिया बिछाकर सोने को मजबूर हैं। बातचीत में किसान रामचंदर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हम लोग डीजल लेने के लिए आए हैं। डीजल की किल्लत से काफी परेशानी हो रही है। रात में लोग पेट्रोल पंप पर बिस्तर लगाकर इसलिए सो रहे हैं क्योंकि पंप पर डीजल-पेट्रोल आपूर्ति की जानकारी उन्हें मिल ही नहीं पा रही है। किसान अनूप ने बताया कि पीएम मोदी की अपील को हम मानने के लिए तैयार हैं लेकिन धान की बोआई के समय में हमें पानी चलाने के लिए पंपसेट में डीजल की आवश्यकता है। समय निकल जाने से हमारी खेती नहीं हो पाएगी और हमें दो जून के निवाले के लिए तरसना पड़ेगा। हालात की गंभीरता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर शीतलापुर के करीब तक लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

सुकई गुप्ता ने कहा कि डीजल की कमी और नहरों में पानी न आने से दिक्कत हो रही है। ऐसे में हमको अपने पंपसेट से खेतों में पानी भरना पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल पंप संचालक नवल गुप्ता ने बताया कि खेती के सीजन की वजह से ही भीड़ बढ़ी है। इस संदर्भ में जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि डीजल की दिक्कत नहीं है। इसी दौरान लाइन में लगने को लेकर उपभोक्ताओं में हाथापाई की भी नौबत आ गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में लगने के बाद भी मायूस हो रहे किसान
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल के लिए जनता परेशान है। जिन पंपों पर डीजल-पेट्रोल होने की खबर मिल रही है, वहां किसान अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं पंपों पर लोग जमीन पर गैलन रखकर रातों-दिन लाइन लगाए खड़े देखे जा रहे हैं। पुलिस की देखरेख में डीजल-पेट्रोल का वितरण होने के बावजूद तमाम लोगों के हाथ निराशा ही आ रही है। कौआठोढ मुजुरी स्थिति एचपी व भारत पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की रात से लोग लाइन में गैलन व ट्रैक्टर लेकर लगे रहे। रात भर इंतजार के बाद शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में डीजल मिलना शुरू हुआ, दो हजार रुपये से ज्यादा का डीजल किसी को भी नहीं दिया गया। इसके बाद भी सैकड़ों लोग निराश लौटे।

पुलिस की मौजूदगी में डीजल-पेट्रोल वितरित

अड्डा बाजार। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में अड्डा के पेट्रोल पंप पर डीजल और पैसिया बाबू पेट्रोल पंप पर पेट्रोल वितरित किया गया। क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल एक साथ उपलब्ध नहीं हैं। रोजाना अधिकतम पेट्रोल पंप ड्राई पाए जा रहे हैं। ऐसी दशा में जरूरतमंदों को जिस पंप पर डीजल या पेट्रोल होने की सूचना मिल रही है, वहां भीड़ जमा हो जा रही है। पैसिया बाबू नायरा पेट्रोल पंप के मालिक संजीव गुप्ता ने बताया कि तेल की आवक घटी है। ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई रहने से खासकर वाहनों के अलावा खेती किसानी के नाते किसान ट्रैक्टर मालिकों आदि की डीजल के लिए बेकाबू भीड़ जुट जाती है। संभालने में पुलिस को भी मुश्किलों से सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed