फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers saved from problems by farming using scientific method

वैज्ञानिक विधि से खेती कर आने वाली दिक्कतों से बचे किसान : डॉ. ताहिर

Wed, 24 Jul 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers saved from problems by farming using scientific method
मिठौरा। ब्लॉक परिसर मिठौरा में किसान जागरुकता कार्यक्रम के तहत कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। 60 किसानों को ज्वार, बाजरा, सावा, बाजरा के बीज को निशुल्क वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कृषि सलाहकार डॉ. ताहिर अली ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर आने वाली समस्याओं बचे। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बरसात के मौसम में समय से बरसात नहीं हो रही है इसके लिए इसके नई तकनीकी अपनाकर ही हम अपनी फसलों को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. शिव पूजन यादव ने कहा कि इसका लाभ उठाकर खेती से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। फसलों से होने वाले फायदे व उन पर लगने वाले कीटों व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी सहायक अमित कुमार पांडेय ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ईकेवाईसी कराए जाने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीओ राजेश कुमार, एडीओ एजी सतीश प्रजापति, संतराज यादव, उमेश पांडेय, रमेष्ट पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed