फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers protest against warehouse in-charge

Maharajganj News: गोदाम इंचार्ज के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against warehouse in-charge
प्रदर्शन करते किसान।
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर सोमवार को गेहूं का बीज लेने आए किसानों ने गोदाम इंचार्ज पर मनमानी करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोदाम इंचार्ज गेहूं का बीज का वितरण कर रहे थे। किसान आधार, खतौनी व अन्य कागजात लेकर गेहूं का बीज लेने राजकीय कृषि केंद्र रतनपुर में आए थे। बीज नहीं मिलने पर किसानों ने गोदाम इंचार्ज पर वितरण प्रणाली में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि फार्मर रजिस्ट्री व रजिस्ट्रेशन एक प्राइवेट कर्मी से कराकर किसानों का शोषण कराया जा रहा है। किसी का अंगूठा नहीं लग रहा है तो किसी का इंतखाब नहीं शो हो रहा। वहीं कभी मशीन खराबी के नाम पर ऑनलाइन कराने के लिए किसानों को दौड़ाया जा रहा है। साथ ही गोदाम इंचार्ज अपने चहेतों को बुलाकर गेहूं का बीज दे रहे हैं। आरोप लगाकर प्रदर्शन करने वालों में हेमंत लाल श्रीवास्तव, इंद्रभान यादव, ओमप्रकाश पाठक, भरत प्रसाद, रणजीत सिंह, मोहम्मद नबी, इकबाल अहमद, सुदामा, मोहम्मद अमीन, उमाशंकर शुक्ल,मोहम्मद हसन, मोहम्मद हासिम आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed