{"_id":"65d9034527293a83db0c4d54","slug":"farmers-night-passing-at-the-purchasing-center-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116383-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्रय केंद्र पर गुजर रही किसानों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्रय केंद्र पर गुजर रही किसानों की रात
Sat, 24 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। किसानों को फसल उगाने से लेकर बेचने तक काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। पहले छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए खेतों में जागते थे और अब अधिकारियों की उदासीनता के कारण गन्ना बेचने के लिए पूरी रात तौल सेंटर पर बीता रहे हैं। ईटहिया गन्ना तौल सेंटर पर धीमी गति से तौल और उठान हो रहा है। इसके चलते सेंटर पर करीब 100 ट्रॉलियां खड़ी हो गईं हैं। किसान अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों रोजाना चार से पांच ट्रॉली ही तौल हो रही है। जबकि कम से कम 13 ट्राली तौल एक दिन होने की जरूरत किसान बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ईटहिया गन्ना तौल सेंटर पर पांच दिनों से समस्या अधिक बढ़ गई है। रोजाना चार से पांच ट्रक ही गन्ना लोड होकर ढांडा चीनी मिल को भेजा जा रहा है, जिससे तौल सेंटर पर पांच दिनों से ट्राॅली लदी गन्ने को लेकर आए क्षेत्र के किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तौल सेंटर पर 100 से अधिक गन्ना लदी ट्राॅलियां खड़ी थीं। कांटे पर गन्ना लदी कुछ ट्रालियों को तौलकर एक लोडर से दो ट्रकों पर गन्ना लादा जा रहा था। पांच दिन से आए दर्जनों किसान तौल सेंटर पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। ठूठीबारी क्षेत्र के गन्ना किसान वीरेंद्र चौधरी, जीतई, राम आश्रय, मोहन, अजय, शत्रुघ्न आदि ने बताया कि तौल सेंटर पर गन्ना लदी खड़ी ट्राॅली के पर्ची की तिथि भी समाप्त होने से समस्या हो रही है। बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ रही है।
गुजरे वक्त और अब में तौलकर भेजना हुआ कम
संतोष चौधरी सुकरहर, राहुल कपरौली, पन्नेलाल खैरहवां दुबे, जितेंद्र सिंह सुकरहर, संदीप यादव सिहाभार, हरेंद्र पाल शीतलापुर, मोहन चौधरी सुकरहर, मुर्तजा अली गडौरा, पन्नेलाल साहनी भरवलियां, वीरेंद्र चौधरी सुकरहर, सुभाष पाल निवासी बेलवां ने बताया की इटहियांं गन्ना तौल सेंटर पर पहले 12 से 13 ट्रक गन्ना लोडकर कुशीनगर जिले के हाटा स्थित ढांडा चीनी मिल को भेजा जाता था, लेकिन एक सप्ताह से दिन भर में चार से पांच ट्रक के भरोसे ही लोड़कर खाना पूर्ति की जा रही है। खैरहवां दुबे, सीहाभार, खैराटी, खैरहवां जंगल, शीशगढ़, ढुमठवा आदि गांवों के गन्ना किसान 25 किमी दूरी तय कर अपने गन्ने को लेकर इटहियांं आते हैं, लेकिन समय से गन्ना तौल न होने पर सेंटर पर रात गुजारने को विवश हैं।