फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers are not reaching paddy purchasing centers, secretaries are waiting

Maharajganj News: धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे किसान, सचिव कर रहे इंतजार

Thu, 09 Nov 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not reaching paddy purchasing centers, secretaries are waiting
धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे किसान, सचिव कर रहे इंतजार
बैनर टांगने के साथ तौल मशीन, बोरे आदि का इंतजाम भी कर लिया गया, दिवाली के बाद खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। धान खरीद की प्रक्रिया एक नवंबर को औपचारिक रूप से शुरू हो गई। क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। बैनर टांगने के साथ तौल मशीन, बोरे आदि का इंतजाम भी कर लिया गया है। पहले दिन के बाद से ही क्रय केंद्रों पर प्रभारी दिन भर बैठकर किसानों का इंतजार कर रहे हैं, मगर बिक्री के लिए कोई नहीं पहुंच रहा है। हालांकि कुछ किसानों ने पहुंचकर खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी जरूर ली है। केंद्र प्रभारियों का मानना है कि दिवाली के बाद खरीद को गति मिलेगी।

किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था की है। नवीन मंडी स्थल परतावल में कुल चार क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा बसहियां बुजुर्ग व श्यामदेउरवां में भी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों को पहले दिन से ही सक्रिय कर दिया गया। बुधवार को सहकारी संघ लिमिटेड श्यामदेउरवां में बने क्रय केंद्र पर कुछ किसान जानकारी लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया, तय मूल्य, नमी आदि के बारे में पूछताछ कर लौट गए। किसानों ने बताया कि बाजार मूल्य के सापेक्ष सरकारी मूल्य की जानकारी ली गई है। अपनी सुविधा के अनुसार बिक्री की जाएगी। फिलहाल अभी फसल खेत में है। जल्द ही कटाई कराने के बाद बिक्री के लिए लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------

5 क्विंटल 20 किलो धान की हुई खरीद
सहकारी संघ लिमिटेड श्यामदेउरवां समय 10:30 बजे कुछ किसान पूछताछ के लिए आए थे। पहले दिन इस केंद्र पर ग्राम सभा गोधवल निवासी किसान दिलीप गुप्ता से 5 क्विंटल 20 किलो धान की खरीद हुई। उसके बाद से ही कोई किसान धान विक्रय के लिए नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारी प्रेमसुंदरी ने बताया कि धान विक्रय के लिए किसान अभी नहीं आ रहे हैं। क्रय केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त है।
-------------

केंद्र पर तीन किसानों ने बेची धान
साधन सहकारी संघ लिमिटेड बसहिया बुजुर्ग, समय 11 बजे किसान नहीं दिखे। अब कुल तीन किसानों ने धान बेची। नगरौली निवासी बाबूलाल ने 10 क्विंटल, बसहियां बुजुर्ग निवासी रामबहाल 36 क्विंटल व दलसिंगार ने 16 क्विंटल धान विक्रय किया। केंद्र प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि फसल अभी खेत में है। कटाई के बाद ही किसानों के आने की उम्मीद है। किसानों से संपर्क कर धान लाने के लिए आग्रह भी किया जा रहा है।

-------------------
अब सात क्विंटल धान की खरीदारी हुई
पीसीयू महराजगंज नवीन मंडी स्थल परतावल, समय 11:20 बजे क्रय केंद्र पर भी खरीदारी सुस्त थी। पहले यह केंद्र धरमौली में संचालित किया जाता था। किसानों के सहूलियत के लिए इस बार इसे नवीन मंडी स्थल परतावल में संचालित किया जा रहा था। केंद्र प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि अब तक एक किसान से 7 क्विंटल 20 किलो धान की खरीद हुई। परतावल कस्बा निवासी किसान अब्दुल जलील ने धान बेचा। किसानों का इंतजार किया जा रहा है। किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए प्रर्याप्त इंतजाम हैं।
-----------------------
केंद्र पर एक किसान ने अब तक धान बेचा है

एफसीआई नवीन मंडी स्थल परतावल, समय 11:30 बजे पर किसान नजर नहीं आए। इस केंद्र पर भी मात्र एक ही किसान से 24 क्विंटल 40 किलो धान खरीद हुई थी। मोहद्दीनपुर बनकटिया निवासी किसान जीतन सिंह ने धान बेचा। फसल तैयार न होने के वजह से यहां भी किसान नहीं पहुंच रहे हैं। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किसानों का इंतजार किया जा रहा है। फसल तैयार होते ही खरीदारी में काफी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed