{"_id":"61ec49c1b72e682d4952e444","slug":"farmer-took-sugar-instead-of-sugar-cane-maharajganj-news-gkp42461420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य के बदले चीनी ले सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य के बदले चीनी ले सकते हैं किसान
विज्ञापन

- गन्ना विभाग की ओर से बनाई गई व्यवस्था, प्रतिमाह एक क्विंटल के हिसाब से प्राप्त कर सकेंगे चीनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिलों पर गन्ना देने के बाद भुगतान के इंतजार में बैठे गन्ना किसानों की मुश्किलों को कम करने के लिए विभाग की ओर से एक बार फिर पहल की गई है। विभाग ने चीनी लेने के इच्छुक गन्ना किसानों को प्रतिमाह एक क्विंटल चीनी संबंधित मिल से लेने की छूट दी है। चीनी के एवज में किसानों से धनराशि की कटौती उनके बकाए मूल्य से की जाएगी।
जिले में जहां आईपीएल चीनी मिल सिसवा व जेएचवी सुगर मिल गड़ौरा संचालित होते हैं। वहीं पिपराइच व कप्तानगंज मिल को भी किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। ऐसे में चारों मिलों पर किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान लंबित है। विभाग की ओर से गन्ना किसानों के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है कि भुगतान न होने तक यदि वे इच्छुक हों तो संबंधित मिल से प्रतिमाह एक क्विंटल की दर से चीनी प्राप्त कर लें। चीनी प्राप्त कर वे जहां उसका प्रयोग कर लेंगे, वहीं चीनी का मूल्य उनके बकाया गन्ना मूल्य की धनराशि से काट लिया जाएगा। यह लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को मिल के जिम्मेदारों को एक प्रार्थना पत्र देना होगा। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों के लिए यह व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। यदि कोई किसान इसका लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो वह अपने मिल के जिम्मेदारों से संपर्क स्थापित कर लें।
-----------------------------------------
पांच से अधिक खाते में नहीं प्रयुक्त होगा एक मोबाइल नंबर
जिले में गन्ने की तौल के दौरान अब किसी भी किसान का मोबाइल नंबर पांच से अधिक खातों (सट्टे) में प्रयुक्त नहीं किया जा सकेगा। यदि किसी किसान के पास पांच या इससे अधिक खाते संचालित हैं तो वह उन खातों में दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।