{"_id":"66a7a9752eda953747043f35","slug":"farmer-staged-a-protest-in-the-field-with-his-family-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127882-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसान ने परिवार के साथ खेत में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसान ने परिवार के साथ खेत में दिया धरना
Mon, 29 Jul 2024 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत महेशपुर मेहदिया निवासी रामकेश की तीन एकड़ जमीन पर बंदोबस्त अधिकारी की ओर से पारित निर्णय के बाद भी कब्जा परिवर्तन नहीं कराने से किसान का पूरा खेत परती रह गया। न्याय न मिलता देख सोमवार को किसान अपने परिवार के साथ खेत में धरना दिया।
किसान रामकेश मिश्र ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि चकबंदी के दौरान बंदोबस्त अधिकारी के यहां से कब्जा परिवर्तन का आदेश हुआ था। जहां पुलिस व राजस्व टीम की ओर से पैमाइश कर कब्जा परिवर्तन कराना था। जिससे किसान को अपनी जमीन मिल सके, लेकिन लापरवाही से एक माह बाद भी कब्जा परिवर्तन नहीं कराया गया।
पीड़ित किसान सोमवार को अपने परिवार के साथ उसी परती जमीन पर धरने पर बैठा। सूचना पाकर राजस्व टीम, चकबंदी व पुलिस पुलिस टीम पहुंची। जहां परती जमीन पर रोपनी कराने का पीड़ित को निर्देश दिया, लेकिन पीड़ित ने बताया कि जब तक मेरे खेत में रोपनी नहीं होगी तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक थाना कोल्हुई सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।