फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmer dies under suspicious circumstances

Maharajganj News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 01 Jul 2025 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances
नौतनवा। नगर स्थित आंबेडकर नगर वार्ड से पास में मौजूद उस्मान नगर वार्ड में भैंस चराने गए किसान की मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी अशोक यादव मंगलवार की शाम कस्बे में ही उस्मान नगर वार्ड में खेत की तरफ अपनी भैंस चराने के लिए गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे कुछ बच्चों ने एक गड्ढे में उनका शव पड़ा हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निकट ही एक निर्माणाधीन घर के पास सरिया में लटका हुआ उनका गमछा, छाता और छड़ी बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की गई की भैंस चराने के दौरान ही वह पास में मौजूद हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गए होंगे और इसी दौरान हैंडपंप में करंट उतरने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई होगी। फिलहाल यह जांच का विषय है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मृतक अशोक यादव के शव को अपने कब्जे में लिया गया है। आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed