फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family members blocked Maharajganj-Pharenda highway by keeping the dead body of the woman.

Maharajganj News: महिला का शव रखकर परिजनों ने जाम किया महराजगंज-फरेंदा हाईवे

Fri, 20 Dec 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Family members blocked Maharajganj-Pharenda highway by keeping the dead body of the woman.
महराजगंज। ठूठीबारी के बोदना गांव में पोखरे में मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने महराजगंज-फरेंदा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज व कोतवाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद सदर सीओ आभा सिंह ने केस दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन के चलते करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। ठूठीबारी के बोदना गांव स्थित पोखरे में बुधवार को एक महिला का शव पोखरे में मिला था। शव की शिनाख्त गांव की पूनम साहनी के रूप में हुई। विवाहिता 11 दिसंबर की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। ससुर लालबहादुर ने गुमशुदगी की सूचना ठूठीबारी कोतवाली में दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी महिला का सुराग नहीं मिला तो 13 दिसंबर को दूसरी तहरीर देकर घर वालों ने हत्या की आशंका पड़ोसियों पर व्यक्त की। बावजूद ठूठीबारी पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए केस पंजीकृत कर आरोपियों तक पहुंचने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

17 दिसंबर को महिला का शव पोखरे से बरामद हो गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर निकले परिजनों ने फरेंदा हाईवे सब्जी मंडी के निकट शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप था कि अगर पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो विवाहिता पूनम की हत्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे जाम होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज और कोतवाल सत्येंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सदर सीओ आभा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed