{"_id":"6823a24f9dba7d91c502732a","slug":"families-died-due-to-corona-children-got-ayushman-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-149047-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोरोना में काल कलवित हुए परिवार, बच्चों को ‘आयुष्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोरोना में काल कलवित हुए परिवार, बच्चों को ‘आयुष्मान’
Wed, 14 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 14 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोरोना महामारी में अपने परिवार के मुखिया को खो चुके आश्रित बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
कार्ड बनने के बाद पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, कोरोना महामारी में उन परिवारों में जहां कमाने वाले मुखिया की मृत्यु हो गई। वहां बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनेगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के प्रत्येक ब्लाॅक, ग्राम पंचायत और क्षेत्र में ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके परिवार के मुखिया की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनने के बाद यह बच्चे देश के किसी भी राज्य में सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज करा सकेंगे। सीएमओ डाॅ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत उन सभी बच्चाें का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जिनके पिता की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है।ं