{"_id":"699cb7948c91a6500d03a876","slug":"fake-in-mnrega-rs-9-lakh-paid-without-any-work-being-done-maharajganj-news-c-7-1-gkp1041-1239310-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा... बिना काम हुए कर दिया नौ लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा... बिना काम हुए कर दिया नौ लाख का भुगतान
विज्ञापन
अधूरा पड़ा पार्क।
डीएम के निर्देश पर हुई जांच में खुला फर्जीवाड़े का खेल
जांच अधिकारी ने प्रधान, सेक्रेटरी को दिए अधूरे काम पूरे करने के निर्देश
ठूठीबारी। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर खुर्द में मनरेगा में करीब सवा नौ लाख रुपये के फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। मनरेगा पार्क का काम पूरा हुआ नहीं पर जिम्मेदारों ने बिना जांच पड़ताल किए पूरा भुगतान कर दिया। जिलाधिकारी तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कराई। इसमें आरोप सही मिले, लेकिन जांच अधिकारी ने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को अधूरा-काम पूरा कराने के निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पश्चिम 9 लाख 26 हजार 611 रुपये की लागत से 2022-23 में मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य कराया गया है। ग्रामीणाें ईश मोहम्मद, सिकंदर साहनी, इलियास, सैलाब, मजहर अली, मैनुल्लाह, जोगिंदर साहनी, जलील आदि ने बताया कि मनरेगा पार्क बने दो साल से ऊपर हो गया लेकिन अभी तक पर्याप्त मिट्टी नहीं डाले जाने से ग्राउंड में गड्ढे बरकरार हैं। साथ ही बैठने और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। बच्चों के खेलने के लिए झूले भी नहीं लगाए गए हैं। पैदल टहलने के लिए पाथ-वे तक नहीं बनाया गया है। पार्क में सोलर लाइट, फूल-पौधे भी नहीं लगे हैं। साथ ही पीछे की दीवार पर प्लास्टर और पेंटिंग नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है जिम्मेदारों ने पार्क काम पूरा दिखाकर रुपये निकाल लिए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी, जिस पर एडीओ एग्रीकल्चर जगत नारायण को जांच अधिकारी नामित किया गया।
-- -- -- -- -- -
डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की गई है। काम अधूरा मिला है। अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा कराने के लिए ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को निर्देश दिया गया है। साथ ही भुगतान कैसे कर दिया गया इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-जगत नारायण, जांच अधिकारी, एडीओ एग्रीकल्चर
ये काम होने थे पार्क में
पौधरोपण, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, पानी निकासी के लिए नाली, इंटरलॉकिंग रास्ते, सोलर लाइट, फूल-पत्ती, पौधे, बैठने के लिए बेंच, कुर्सी, पीने का पानी व शौचालय बनवाने थे।
ये काम ही कराए गए
चारों तरफ दीवार बनाई गई है। अंदर व बाहर की तरफ प्लास्टर है। मुख्य द्वार पर गेट लगा है। पार्क के अंदर मानक के अनुरूप मिट्टी नहीं डाली गई है।
-- -- -
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रिकवरी भी करवाई जाएगी।
-संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी