{"_id":"67c47194ba47e1f813040ad6","slug":"fake-gun-was-waved-in-the-orchestra-police-issued-challan-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143863-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आर्केस्ट्रा में लहराया नकली तमंचा, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आर्केस्ट्रा में लहराया नकली तमंचा, पुलिस ने किया चालान
Sun, 02 Mar 2025 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Mar 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम सभा सिंदुरिया टोला भगवानपुर में एक मुंडन संस्कार में 28 फरवरी की रात आर्केस्ट्रा में नर्तकियों के साथ एक युवक तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा। किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच में तमंचा नकली निकला। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुड्डू के वहां मुंडन संस्कार था, जिसमें आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान ग्राम सभा सिंदुरिया टोला भगवानपुर निवासी युवक स्टेज पर चढ़ गया और नर्तकियों के साथ डांस करने लगा नाचते-नाचते अपने दाहिने हाथ में असलहा निकाल लिया।
उसे हवा में लहराने लगा। समारोह में मौजूद अन्य युवकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार तमंचा बरामद किया गया जो नकली है। युवक को शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद