{"_id":"6aeb9ca29dff19af6e0f4166","slug":"failure-to-pay-the-fine-will-result-in-an-additional-40-days-of-imprisonment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188641-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 21 साल पुराने मामले में आरोपी को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 21 साल पुराने मामले में आरोपी को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा
विज्ञापन
महराजगंज। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से 21 साल पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और 800 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को 40 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामला सात जनवरी 2005 का है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ निवासी अवधराज के खिलाफ मारपीट, पीटना, गाली-गलौज करने और जान-माल की धमकी देने का आरोप था। इस मामले में पुरंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी के विरुद्ध तीन अप्रैल 2005 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेन्दा के न्यायालय में हुई। प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा तथा 800 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 40 दिन के अतिरिक्त कारावास का आदेश दिया गया।