फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Facilities missing in National Mobile Unit, patients returned

Maharajganj News: नेशनल मोबाइल यूनिट में सुविधाएं नदारद, मरीज लौटे

Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Facilities missing in National Mobile Unit, patients returned
मिठौरा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से चिकित्सा की सारी सुविधाओं से युक्त नेशनल मोबाइल यूनिट की व्यवस्था की गई है। बुधवार को सिंदुरिया पंचायत भवन पर पहुंची नेशनल यूनिट की मोबाइल टीम के पास सुविधाओं का अभाव की वजह से इलाज कराने आए मरीजों को हाथ लगी। अधिकांश मरीज बिना इलाज कराए लौट गए। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सिंदुरिया स्थित पंचायत भवन पर नेशनल यूनिट की टीम, डॉ. तौहीद अहरारी, फार्मासिस्ट हरिकेश कुमार, एलटी देवेंद्र कुमार वाहन चालक राजेश यादव के साथ पहुंची, मगर सुविधाओं के अभाव की वजह से लोगों को निराश होना पड़ा। अधिकांश मरीज बगैर इलाज कराए लौट गए। मोबाइल यूनिट के पास इलाज कराने आई सिंदुरिया की सुमित्रा ने बताया वह सुगर की बीमारी से पीड़ित है। मोबाइल वैन से आई टीम के पास न तो सुगर की जांच के लिए किट है और न ही दवाइयां। बिना जांच और इलाज के वापस जा रही हूं। वहीं सिंदुरिया की सुनैना ने बताया वह एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने सिर्फ बीपी चेक करके वापस भेज दिया। बुखार का दवा भी टीम के पास उपलब्ध नहीं थी। राजेश का कहना है कि वह घुटने के दर्द से पीड़ित हैं। टीम के पास दवा नहीं होने के कारण मोबाइल टीम के पास आना बेकार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed