{"_id":"6790f8718e721d9f960ee832","slug":"expressed-displeasure-over-the-absence-of-paramedical-staff-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141138-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की
Wed, 22 Jan 2025 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जनपद भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिला कारागार, महिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने जिला कारागार में महिला बंदीगृह देखा।
उन्होंने महिला बंदियों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने जेल कि व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को मिष्ठान्न आदि का वितरण भी किया।
उन्होंने महिला चिकित्सालय में प्रसव कक्ष, ओटी, ओपीडी और नार्मल डिलीवरी व सिजेरियन डिलीवरी वाली महिला प्रसूताओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कई चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को भी देखा। शौचालय आदि में पर्याप्त व्यवस्था न होने पर असंतोष करते हुए पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रसोई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वन स्टॉप सेंटर में कुल पांच पीड़िताएं आवासित थीं। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश, एसडीएम सदर रमेश कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह मौजूद रहे।