{"_id":"636161bd46c90d3e3314d1f8","slug":"expressed-displeasure-over-incomplete-system-clarification-sought-from-district-manager-maharajganj-news-gkp455817398","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपूर्ण व्यवस्था पर जताई नाराजगी, जिला प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपूर्ण व्यवस्था पर जताई नाराजगी, जिला प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपूर्ण व्यवस्था पर जताई नाराजगी, जिला प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण
महराजगंज। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक कुमार सिंह ने धान खरीद कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर मिली अपूर्ण व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ से स्पष्टीकरण मांगते हुए व्यवस्था को बेहतर कराने का निर्देश दिया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने पीसीएफ के धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति अहिरौली के निरीक्षण में पाया कि केंद्र पर मानक के तहत सभी व्यवस्था पूर्ण नहीं है। विवरण दर्ज करने के लिए निर्देश के मुताबिक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं है तथा परिसर में काफी गंदगी है। वहीं, बेलवा बुजुर्ग समिति के निरीक्षण में भी तैयारी ठीक नहीं मिली।
उन्होंने खाद्य विभाग के केंद्र परतावल मंडी परिषद का निरीक्षण किया। कांटे समेत अन्य तैयारियों को सक्रिय पाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रों के संचालन के लिए जो मानक निर्धारित किए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित करते हुए खरीद का कार्य किया जाए। इसमें शिथिलता या लापरवाही पर जिम्मेदारों की जवाबदेेही तय होगी। इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।