फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation summoned by two Additional CMOs

लापरवाही के आरोप में दो अपर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 13 May 2021 06:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned by two Additional CMOs
लापरवाही के आरोप में दो अपर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यालय कक्ष में कोविड-19 नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवा उपलब्ध के मद्देनजर समीक्षा बैठक की।
डीएम ने समीक्षा बैठक में रैपिड रिस्पांस टीम व दवा वितरण की सूचनाओं का समुचित उत्तर नहीं देने तथा प्रशासनिक कार्य में लापरवाही मिलने पर अपर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार व डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब करते हुए शासन को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया। डीएम ने पाया कि रैपिड रिस्पांस टीम की ओर कोरोना संक्रमितों में समय से दवा वितरण व संपर्क की कमी है। आरआर टीम को शासन की नीतियों व प्रशासनिक आदेशों का अनुपालन नहीं करा पाने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस से ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी पर उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन व दवाएं उपलब्ध हैं। कांटेंट बेस में बीएसए को निर्देशित किया कि शिक्षकों की ड्यूटी बढ़ाई जाय, जिससे संक्रमितों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, सीएमएस डॉ. एके राय, अपर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ. अनिल तोमर, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed