फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Expansion of facilities in Chowk Bazaar

Maharajganj News: चौक बाजार में हो रहा सुविधाओं का विस्तार

Thu, 21 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 21 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Expansion of facilities in Chowk Bazaar
नगर पंचायत चौक होने के बाद बदला मंदिर का रूप।
महराजगंज/चौक बाजार। बेहतरीन सड़क, स्टेडियम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क चौक बाजार के बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं। कभी ग्रामीण इलाके के रूप में इसकी पहचान थी। इसे नगर पंचायत घोषित करने के बाद सुविधाओं में काफी विस्तार हुआ है। 10 साल पहले और आज के चौक बाजार में काफी कुछ बदल गया है।
विज्ञापन

2020 से पहले चौक, ओबरी, बरगदही बसंतनाथ, केवलपुर कला, धर्मपुर, सोनाड़ी खास ग्राम सभा था। जनपद मुख्यालय हो या ब्लाक मुख्यालय आने जाने के लिए अच्छी सड़कें नहीं थी। अस्पताल के नाम पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ करता था। खेलकूद के लिए खेल मैदान नहीं था। सभी कार्यो के लिए महराजगंज जाना पड़ता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनते ही चौक बाजार की तस्वीर बदल गई। पांचों गांव को मिलाकर एक नगर पंचायत बना दिया गया। इन गांव में अब शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। महज तीन सालों में ही चौक पर्यटन की दृष्टि से भी अपनी अलग पहचान बनाने में लगा है।
विज्ञापन



कस्बे के राजकिशोर कहते हैं कि नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो गया है। क्षेत्र के मरीजों को जांच और इलाज के लिए मुख्यालय नहीं जाना पड़ता है। हेल्थ एटीएम भी लगा दिया गया, जहां पचास से अधिक बीमारियों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्रिका ने बताया कि शिक्षा के लिए एक डिग्री कॉलेज समेत तीन इंटर कालेज, निजी विद्यालय, आधा दर्जन परिषदीय विद्यालय है। घूमने फिरने के लिए चार पार्क बनाए गए हैं। एक पोखरे को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया। वहींं चार अमृत सरोवर का काम चल रहा है। जंगल क्षेत्र होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से पूर्वांचल का पहला जंगल सफारी यही है।
राकेश पांडेय कहते हैं कि धार्मिक दृष्टि से नाथ सम्प्रदाय के आराध्य भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ का मंदिर यहां मौजूद है। बुद्ध भगवान के समय का सोनाड़ी माता का मंदिर भी यही है। दोनों मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध का आठवां अस्थि नगर पंचायत की सीमा से सटे एक किलोमीटर की दूरी पर राम ग्राम में मौजूद है। खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। नए साल में खिलाड़ियों को खेल मैदान का तोहफा मिलने वाला है। राजकुमार कहते हैं कि गुजरे वक्त में चौक बाजार में कुछ दुकानें थीं, लेकिन अब कई दुकानें खुल चुकी हैं। चौक बाजार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर पंचायत का बेहतर कार्यालय बनने के साथ ही पावर हाउस भी बना है।


करीब तीन करोड़ की लागत से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आरसीसी रोड, नाली, पथ प्रकाश, पोखरे का सुंदरीकरण जैसे अनेक कार्यों के लिए धनराशि अवमुक्त हो चुका है। शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा। शासन के मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है।

दिनेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत चौक बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed