{"_id":"5d59a3c08ebc3e89e5668aa3","slug":"exident-maharajganj-news-gkp3180936159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से छह लोग घायल
विज्ञापन
संपतिहा पुलिस चौकी में खड़ा क्षतिग्रस्त टेंपो।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो पलटने से छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अड्डा बाजार। नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम गोवंश से टकरा कर यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया। टेंपो की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपती भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। टेंपो नौतनवां से कोल्हुई की ओर जा रहा था।
संपतिहा तिराहे के पास गोवंश से टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार नौतनवां थाना क्षेत्र के पुरैनिहा निवासी भगौती (30) घायल हो गए। उनकी रिश्तेदार दुर्गावती (35) एवं उनका चार साल का बच्चा भी घायल हो गया। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। वहीं टेंपो की चपेट में आने वाले साइकिल सवार नेपाल के रूपन्देही जिले के श्रीरामपुर निवासी पीर मोहम्मद (23 ) व पत्नी तरीकुन निशा (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी भेजा गया।
चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ वर्मा ने बताया कि टेंपो को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी लाया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। टेंपो चालक घटना के बाद से फरार है।