फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Executive officer accused of violating government order

Maharajganj News: अधिशासी अधिकारी पर शासनादेश के उल्लंघन का आरोप

Thu, 07 Aug 2025 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Executive officer accused of violating government order
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी पर शिलापट्टों में शासनादेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में पदाधिकारियों के साथ डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया कि अधिशासी अधिकारी ने विकास कार्यों के शिलापट्टों पर शासनादेश 2016, 2021 और 2023 का खुला उल्लंघन किया है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा शासनादेश में स्पष्ट है कि शिलापट्टों पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के नाम के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम अंकित होना चाहिए, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने मनमानी तरीके से कई शिलापट्टों पर वर्तमान अध्यक्ष के नाम से ऊपर पूर्व अध्यक्ष का नाम लिखवाया, जो नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

इसके अलावा, शिलापट्टों पर विकास कार्यों की योजना, तिथि और मानक की जानकारी भी शामिल नहीं की गई, जो पारदर्शिता के अभाव को दर्शाता है। अनियमित शिलापट्टों को हटाकर शासनादेश के अनुसार नए शिलापट्ट लगाए जाएं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस इस मुद्दे को और ऊपर ले जाएगी। इस दौरान सदा मोहन उपाध्याय, चेयरमैन जयप्रकाश लाल, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, रामनारायण चौरसिया, अभिमन्यु सिंह, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, रामकिशोर पाल, जमील अहमद, महेंद्र भारती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed